देश
-
बेगूसराय : अप्रैल 2025 में होने वाली विश्वकर्मा एकता महारैली के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को सामुदायिक भवन मिलन चौक बाघा, बेगूसराय में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ द्वारा कार्यकर्ता सह जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा एवं संचालन विधान शर्मा एवं चंद्रप्रकाश शर्मा ने की। इस सम्मेलन में सैकड़ों विश्वकर्मा बंधुओं ने शामिल होकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा समाज आजादी के इतने वर्षों के उपरांत भी सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक हर क्षेत्र में उपेक्षित है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग जब तक एमपी, एमएलए नहीं बनेंगे तब तक विश्वकर्मा समाज के अधिकार का हनन होते रहेगा। इसलिए हमलोग मिशन 2025 विश्वकर्मा एकता महारैली के सफल आयोजन को लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट हो जाएं और सत्ता संघर्ष की ओर बढ़े। उन्होंने कहा कि ने कहा कि जिसकी दो प्रतिशत आबादी है उन्हें सत्ता में आजादी से लेकर अब तक सम्मान मिल रहा है जबकि विश्वकर्मा वंशी की आबादी 8 प्रतिशत है फिर भी सत्ता से वंचित है। अब भीख नहीं अधिकार लेंगे और सरकार भी बनायेंगे। अब विश्वकर्मा समाज मजबूती से हर लड़ाई लड़ने को तैयार है और 2025 के अप्रैल माह में गांधी मैदान में विश्वकर्मा एकता महारैली कर अपनी शक्ति प्रदर्शन कर एकजुटता दिखाएंगे। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारत के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू ने कहा कि अब विश्वकर्मा समाज इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। राजनीतिक भागीदारी नहीं बल्कि अब सत्ता के लिए लड़ाई होगी।
Read More » -
आज दिनांक 23 फरवरी 2025 को गया जिले में आयोजित कार्यकर्ता सह जनसंवाद सम्मेलन में भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मुकुल आनंद विश्वकर्मा साथ में राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह जी के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्याभूषण शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुजाता शर्मा, गया जिला अध्यक्ष बबलू ठठेरा एवं कई गणमान्य लोगों ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। साथ ही गया जिला में एक नयी कमिटी का गठन हुआ और यही बुद्ध की धरती से संपूर्ण बिहार विश्वकर्मा एकता रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ।
2025
Read More » -
गया जिला के डोभी प्रखंड अंतर्गत हरदौन निवासी योगेश शर्मा के पत्नी सरस्तीया देवी परिवार से बिछड़ गए हैं।
22 फरवरी को महाकुंभ स्नान कार्यक्रम में बिहार राज्य के डोभी जिले के हरदौना गांव के निवासी योगेश शर्मा की…
Read More » -
-
भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के द्वारा अप्रैल माह में पटना के गांधी मैदान में आयोजन हेतु विश्वकर्मा एकता महारैली को सफल बनाने हेतु देश के सातवें राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह बब्बू जी का बिहार में आगमन हो चुका है। भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकुल आनंद विश्वकर्मा जी एवं भारतीय विश्वकर्मा महासंघ के महिला प्रदेश अध्यक्ष सुजाता शर्मा जी ने उनका स्वागत किया।
Read More » -
आज ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में नालंदा जिले में लगभग 820 करोड़ रू० की लागत की 263 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। भ्रमण के दौरान नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड के नानन्द गांव में विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत जीर्णोद्धार किए गए तालाब, सामाजिक उत्थान पार्क, खेल मैदान, सामुदायिक भवन तथा पशुओं के लिए बनाए गए शेड आदि का निरीक्षण किया। साथ ही नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय भवन, सब्बैत का उद्घाटन तथा मोहनपुर बीज उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात् राजगीर कुंड परिसर में नवनिर्मित यात्री विश्राम भवन का उद्घाटन किया। कुंड परिसर के संपूर्ण विकास के लिए बनाई गई योजना के संबंध में जानकारी ली। साथ ही बिंद मोड़ के पास बेनार-सकसोहरा पी०डब्लू०डी० पथ के चौड़ीकरण एवं निर्माण योजना का भी निरीक्षण किया। बिंद मोड़ से सोहरसराय हॉल्ट के पास रिंग रोटरी निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। साथ ही बड़ी पहाड़ी के पास निर्मित ‘आरोग्यम् उद्यान’ का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक भी प्रदान किया।
Read More » -
दिल्ली में नेतृत्व, परिधान में बिहार का गौरव! नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने मधुबनी पेंटिंग की साड़ी में माननीय उपराज्यपाल जी से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। यह केवल परिधान नहीं, बिहार और पूर्वांचल की संस्कृति, कला और सम्मान की पहचान है, जो देश में अपनी चमक बिखेर रही है! #DelhiCM
Read More » -
आज दुबई में नेस्टो (Nesto) ग्रुप के साथ सार्थक चर्चा हुई, जिसमें भारत से स्रोत बढ़ाने के अवसरों पर विचार-विमर्श किया गया। कंपनी ने हमारे विविध कृषि उत्पादों, प्रीमियम खाद्य वस्तुओं और कुशल आपूर्ति श्रृंखलाओं की क्षमता को पहचानते हुए भारत में अपने विस्तार में गहरी रुचि दिखाई। हमारे सहयोग को और मजबूत करने के साथ, वैश्विक बाजारों में अधिक भारतीय उत्पादों को पहुंचाने के रोमांचक अवसर सामने आ रहे हैं!
Read More » -