ब्रेकिंग न्यूज़

*बिहार में भी केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा का शिवहर में भव्य स्वागत* *. नेताओं के टूटटे विश्वास के बीच केजरीवाल ने आम आदमी और गरीब आदमी को उम्मीद की राजनीति दी: राकेश यादव* *. केजरीवाल इकलौते नेता हैं जिन्होंने आम आदमी को राष्ट्रीय ऐजेंडा पर खड़ा किया: शत्रुघ्न साहू* शिवहर।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बेगूसराय जिले के महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की धरती गढ़पुरा से”बिहार में भी केजरीवाल जन संपर्क यात्रा” की शुरुआत की गई थी,जो आज दूसरे चरण की यात्रा को शिवहर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा की शुरुआत रजिस्ट्री चौक से शहर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए समाहरणालय द्वार पर सभा में तब्दील होकर समाप्त हुआ। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली के पूर्व अरविंद केजरीवाल की सरकार की तरह बिहार में भी आप की सरकार बनने पर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के साथ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। जिससे बिहार के लोगों को सारी सुविधाएं बिहार में मिले। बिहार के लोगों को रोजी-रोजगार के लिए दूसरा प्रदेश जाना नहीं पड़े। बिहार में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। सिर्फ रोजगार के दरवाजे खोलने की जरूरत है।सभी जाति और धर्म के लोगों को एक साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाना है और नया बिहार बनाना है। बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए तथा रोजी-रोजगार के लिए आम आद‌मी पार्टी की सरकार बनाना है। पार्टी के पुर्व प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहु ने कहा कि भाजपा लाख कोशिश कर ले,तिकड़म कर लें लेकिन देश के आम लोगों में लोकप्रिय नेता अरविंद केजरीवाल के काम की राजनीति का डंका बज रहा है। आम आदमी और गरीब आदमी के बीच लोगों को उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल ही देश की व्यवस्था में आमूल चूल परिवर्तन ला सकते हैं। केजरीवाल ही आम आदमी को राष्ट्रीय ऐजेंडा पर बनाए रख सकते हैं।पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी ने जब लोगों को फ्री शिक्षा,फ्री विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य बुनियादी जरूरतों पर काम पूरा कर के दिखाने लगे तो भाजपा ने इसे फ्री और रेबरी कह कर कड़ी आलोचना की, लेकिन बाद के दिनों में भाजपा केजरीवाल के योजनाओं को स्वीकार करके अपने चुनावी घोषणापत्र में फ्री बिजली का वादा करने लगी। लेकिन देश के बाइस राज्यों में सरकार होने के बावजूद किसी भी राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, महिलाओं के सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कहीं भी खडी नहीं हो पाई। इसलिए धीरे धीरे पूरे देश में ये जनता समझने लगी है और केजरीवाल जी एवं आम आदमी पार्टी से लगाव बढ़ता जा रहा है। दिल्ली चुनाव में भी भाजपा ने अरविंद केजरीवाल की सभी योजनाओं को अक्षरस: लागू करने की बात करके सत्ता में तो आ गई लेकिन अपना एक भी योजना लागू नहीं कर पाई है जिससे दिल्ली वासियों में भारी आक्रोश है। सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रुप से पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव प्रसाद श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ.हेम नारायण विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष राकेश साहू,संस्कृति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष लोकेश सिंह अखिलेश ठाकुर, सावित्री देवी सुभाष प्रसाद,वीर प्रसाद साहू, मनोज चौधरी, संजय शास्त्री नथुनी राम, चूलाई राम,जलंधर रघुवंशी दिलीप यादव विवेक रंजन

Related Articles

Back to top button