आज मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में शामिल हुआ। कार्यक्रम के दौरान परेड का निरीक्षण किया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। वीरता के लिए चयनित लोगों को नागरिक प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रु॰ का चेक देकर सम्मानित किया। बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के दौरान साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।