खेल
-
आज 1, अणे मार्ग से पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं यातायात थानों के लिए 71 पुलिस वाहनों का लोकार्पण किया तथा हरी झंडी दिखाकर इन वाहनों को रवाना किया। इन नए पुलिस वाहनों के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे और शहरों में यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभावी ढंग से ट्रैफिक मॉनिटरिंग, दुर्घटना नियंत्रण और ट्रैफिक नियमों के पालन पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
Read More » -
कार्यकर्ताओं की शक्ति अपार यही है संगठन का आधार आज सीतामढ़ी जाने के क्रम में लगमा चौक पर माननीय विधायक श्री अनिल राम जी, पूर्व विधान पार्षद श्री बैजनाथ प्रसाद जी, जिलाध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता जी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री आशुतोष सिंह जी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विशाल कुमार जी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्नेह, विश्वास एवं अटूट समर्थन ही मुझे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सतत प्रेरणा प्रदान करता है। मैं आप सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। #संगठन_की_शक्ति PMO India Narendra Modi Amit Shah J.P.Nadda Vinod Tawde Bharatiya Janata Party (BJP) BJP Bihar Samrat Choudhary VIJAY KUMAR SINHA
Read More » -
आज वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप का लोकार्पण किया। इस लोकार्पण समारोह में विभिन्न देशों से कई बौद्ध धर्मावलंबी और बौद्ध भिक्षु शामिल हुए। इस संग्रहालय सह स्मृति स्तूप का निर्माण विशिष्ट ढंग से किया गया है। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप के प्रथम तल पर भगवान बुद्ध का पावन अस्थि कलश स्थापित किया गया है, जो स्मारक का प्रमुख केंद्र बिंदु है। 72 एकड़ भूमि पर इस भव्य स्तूप का निर्माण राजस्थान के गुलाबी पत्थरों से किया गया है। इस परिसर को पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है ताकि यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आध्यात्मिक एवं सुखद अनुभूति हो।
Read More »